भागलपुर में लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने निकाला प्रतिरोध मार्च, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर में गुरुवार रात अनशन पर बैठे भाजपा नेताओं व पत्रकार को घसीटने व लाठीचार्ज करने का मामला तूल पकड़ लिया है। आज भाजपा नेताओं कार्यकर्तओं ने शहर के भगत सिंह चौंक से कमिश्नर ऑफिस तक प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल बीते मुहर्रम की रात काली मन्दिर में पत्थरबाजी की गई थी जिसके बाद असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडे अनशन पर बैठे थे। तीन दिन बाद गुरुवार रात रोहित पांडे व उनके समर्थको को घसीटते हुए व लाठीचार्ज करते हुए पुलिस थाना ले गयी थी इस दौरान न्यूज़ कवर कर रहे निजी टीवी चैनल के पत्रकार को घेरकर पुलिस वालों ने लाठियां बरसाई जिसके बाद भाजपा और उग्र हो गयी है।

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...