महापौर उषा देवी अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

कटिहार : कटिहार नगर निगम के द्वारा कटिहार शहर में लगातार हो रहा है विकास का कार्य जब से महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कमान संभाला है। तब से लगातार कटिहार का चौतरफा विकास का कार्य नगर निगम द्वारा की जा रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शौचालय, नाला, भवन एवं अन्य क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा तीव्र गति से काम चल रहा है। आज उसी क्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा लगभग एक करोड़ 30 लाख की राशि से विभिन्न वार्डों में सड़क नाला शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल के साथ कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम एवं स्थानीय निगम पार्षद के हाथों की गई।

उद्घाटन एवं शिलान्यास के क्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि इस साल के अंत तक नगर निगम क्षेत्र में और भी बहुत सारी सड़कें एवं शौचालय निर्माण का योजना बनकर तैयार है जल्द ही उन सब पर भी काम होगा और शहर में सैकड़ों सड़क एवं नाला निर्माण करा कर लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे। जिससे नगर वासियों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में लगातार नगर निगम द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं पर काम किया जाएगा।

उप महापौर मंजूर खान ने बताया कि आज जो शौचालय एवं सड़कों का निर्माण का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया है। वर्षों से यहां के लोगों की मांग थी जिसे अब नगर निगम के द्वारा लोगों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि नगर निगम के पास और भी अनेकों सरकार के द्वारा लाई गई योजनाओं का रोड में तैयार कर लिया गया है जिससे नगर वासियों को आने वाले समय में विभिन्न सुविधाओं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा जिसको लेकर विभाग के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क एवं शौचालय के निर्माण किए जाने से नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल को धन्यवाद दिया वर्षों से लंबित इसी सभी योजनाओं का निर्माण नगर निगम द्वारा की जा रही है जिससे लोगों को काफी राहत का सामना करना पड़ेगा यह सारी सड़कें में बरसात के मौसम में जलजमाव से महीनों लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता था अब सारी सड़कों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, निगम पार्षद रेशमा रानी, नितेश कुमार सिंह, सुलेखा दास, सरिता पाल, यासमीन खातून, भारती प्रिया, बिपिन बिहारी, भोला साहनी, इजहार अली एवं सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

https://22scope.com/rift-in-grand-alliance-on-katihar-firing-case-congress-asked-questions-to-the-government/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...