रिपोर्टः दानिश रज़ा/ न्यूज 22स्कोप
लोहरदगाः जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से विद्युत उर्जा चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान एसडीओ मोहम्मद जीशान के नेतृत्व में चलाया गया। जिसके तहत किस्को थाना के बगल पर गोसाई टोली में छापेमारी की गई। जहां पर अवैध बिजली कनेक्शन धारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना वसूली और फाइन लगाया गया। इधर एसडीओ के नेतृत्व में चलाये गए छापेमारी अभियान के दौरान अवैध रूप से कनेक्शन खींचकर विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मचा गया।
बीजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान
इस बीच एसडीओ मोहम्मद जीशान ने कहा कि अवैध रूप से बीजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की ओर से लगातार वैध तरीके से बिजली का कनेक्शन लेने और सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत का उपयोग किये जाने हेतु जागरूकता शिविर और अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है, बावजूद लोग नियम का उलंघन करते हुए बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, वैसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
पांच लोगों के पर हुई कार्रवाई
किस्को गोसाई टोली में अवैध रूप से बिजली चोरी मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया गया। जिसमें गोविंद लोहरा, मुन्ना लोहरा, छोटू महली, धनी उरांव और दुर्गा महली शामिल हैं। एसडीओ ने बताया कि इन पांचों के पास पूर्व से बिजली बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि गोविंद लोहरा का 25 हजार 211 रूपये, मुन्ना लोहरा का 10 हजार 379 रूपये, छोटू महली का 22 हजार 483 रूपये धनी उरांव का 14 हजार 09 रूपये और दुर्गा महली का 21 हजार 151 रूपया बिजली बिल बकाया है। इसके बावजूद चोरी कर कनेक्शन लिए हुए हैं, जिनके विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया। मौके पर एसडीओ मोहम्मद जीशान के अलावा किस्को थाना के एएसआई मोलेन मुर्मू , सुपरवाइज़र जौहर अंसारी, बेलाल अंसारी, हुसैन अंसारी, शाहनवाज अंसारी, नवल भगत, मंसुर अंसारी, सुनील छत्री, दिनेश उरांव एवं किस्को थाना के पुलिस बल शामिल थे।
Highlights







