सड़क पर गिरी बरगद की विशाल वृक्ष, बरबीघा जाने वाला मार्ग हुआ बाधित

नालंदा : नालंदा में पिछले तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण जहां शहरों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर से बरबीघा जाने वाली मुख्य सड़क पर आशानगर के समीप विशाल बरगद का पेड़ उखड़ कर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप भान पर गिर गया। गनीमत रही कि पिकअप के अंदर कोई सवार नहीं था।

स्थानीय व्यक्ति विक्रम कुमार ने बताया कि अचानक से बारिश के बीच पेड़ जड़ से उखड़ गई और सड़क की ओर गिर गई। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया। वहीं पेड़ किनारे खड़ी पिकअप पेड़ गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें किसी के जानमाल की नुकसान नहीं हुई है। हालांकि यह रोड काफी व्यस्त रहता है। बारिश होने की वजह से रोड पर आवागमन कम था। तभी अचानक पेड़ जड़ से उखाड़ कर सड़क किनारे गिर गया।

वहीं सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि निगम के कर्मियों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं आवागमन को भी पेड़ की टहनियों को काटने के बाद बहाल कर दिया गया है। किसी के जान माल की नुकसान नहीं हुई है। सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप क्षतिग्रस्त हुआ है।

https://22scope.com/big-action-of-nalanda-police-arrested-8-cyber-thugs/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...