अररिया : अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज में टूट कर गिरे हुए बिजली की तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज में एक बुजुर्ग स्नान करने के बाद कपड़ा पसारने के लिए बाहर निकले तभी बिजली के खंभे के पास टूट कर गिरे हुए तार की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही करंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंटू भगत की रिपोर्ट


