बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री को करंट लगने से नीचे गिरा, गंभीर रूप से घायल

सासाराम : चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर में बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे एक बिजली मिस्त्री करंट लगने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका खंभे से नीचे गिरता हुआ खतरनाक वीडियो भी सामने आया है।

मनीष कुमार नामक बिजली मिस्त्री बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

आपको बता दें कि जब मनीष कुमार नामक बिजली मिस्त्री बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट प्रवाहित कर दी गई। बिजली के खंभे के ऊपर चढकर बिजली ठीक कर रहे हैं। बिजली मिस्त्री को करंट से छटपटाते देख उसके साथ पहुंचे एक अन्य कर्मी उसके पैर में गमछा बांधकर उसे खींचने की कोशिश करता है। जिससे वह बिजली के खंभे से सीधे सड़क पर गिर जाता है। इसके कमर और हाथ में गंभीर चोट आई है।

Sasaram Bijili 1 22Scope News

बिजली मिस्त्री मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है

बिजली मिस्त्री मनीष कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। करंट लगने से वह झुलसा हुआ है और बिजली के खंभा से नीचे गिरने से उसे गंभीर चोट लगी है। उसे चेनारी के मल्हीपुर स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके में पहुंचे हैं। इन लोगों का कहना है कि शट डाउन लिया गया था। लेकिन किस परिस्थिति में अचानक लाइन दे दिया गया। इसकी जांच की जा रही है।

Sasaram Bijili 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सेमरा ग्रिड से 18 घंटे बिजली गुल रहने की खबर भ्रामक, विभाग ने बताई वास्तविक स्थिति

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...