पापी पेट का सवाल है, गंगा का बढ़ रहा जलस्तर, पूल के सहारे उतर रहे लोग

भागलपुर : पापी पेट का सवाल है-  भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दियारा व निचले इलाके

के लोग बाढ़ से पहले तैयारी में जुट गए हैं लेकिन इसके बीच एक खतरनाक तस्वीर भी सामने आई है जो दर्शा

रही है कि पेट के लिए कितनी जद्दोजहद करनी पड़ती है। दरअसल, गंगा का जलस्तर बढ़ने से विक्रमशिला

पूल के निचे का हिस्सा टापू बन गया है धीरे धीरे वह हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। यहां आसपास के कई किसान

खेती करते है लेकिन आने जाने का साधन बस नाव है और जलस्तर बढ़ने के बाद नाव भी सहारा नहीं बन

पा रहा है ऐसे में लोग विक्रमशिला सेतु से 32 फिट निचे खेत मे पूल से रस्सी के सहारे उतरते हैं।

पापी पेट का सवाल है

आपको बता दें कि छोटा हो या बड़ा सभी रस्सी के सहारे ही उतरते है। किसान नीचे से जलावन हटा रहे है

ताकि पानी बढ़ने के बाद जलावन बच जाए, रस्सी के सहारे ही जलावन भी खींच रहे हैं। तस्वीर कहीं न कहीं

डरावनी है क्योंकि 32 फिट की ऊँचाई से अगर रस्सी का पकड़ छूटा तो कितना बड़ा हादसा होगा

इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं किसान अब बड़े नाव से मवेशियों को बाहर निकालने की तैयारी में हैं। क्योकि गंगा का यह हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो जाएगा जिसके बाद यहां किसानों की खेती भी प्रभावित होगी। आसपास के नाथनगर, परबत्ता, राघोपुर, महादेवपुर, बरारी के दर्जनों किसान सब्जियां उपजाते हैं यहीं वह अपने मवेशियों को भी रखते हैं। हमेशा रस्सी के सहारे ही ऊपर जाते है दूध, जलावन हो या सब्जियां सब रस्सी के सहारे ही खींचते हैं।

https://22scope.com/devotees-upset-due-to-water-logging-in-dudhaila-kali-sthan-temple-complex-of-bhagalpur/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...