‘मेरे पति को ढूंढ दीजिये SP साहब’

371
Advertisment

खगड़िया : खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी वार्ड-4 निवासी रामखेलावन राम के 30 वर्षीय पुत्र हिमालय कुमार जो विगत दो माह पूर्व अपने शहर छोर पेट की आग मिटने ओ परिवार के भरण पोषण के विशाकहपतम में मजदूरी करने गए थे। पति विगत दो माह पूर्व आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के नव युगा एसबीसी डाकयार्ड कृष्णा गेट पर सारिया मिस्त्री का काम कर रहे थे। अपने घर की स्थिति को देखते हुए निकला थे। परदेस अपने तीन बच्चे और पत्नी की भरण-पोषण के लिए मजबूरी के साथ मजदूरी कर रहे थे।

Advertisment

वहीं एक अगस्त को अस्वस्थ हो जाने के बाद घर के लिए निकले थे लेकिन अभी तक नहीं पहुंचे। परिजन विशाखापट्टनम से लेकर हावड़ा तक तलाश कर चुके हैं। अभी तक लापता युवक हिमालय कुमार का कोई आता पता नहीं है। वहीं लापता युवक की पत्नी ने खगड़िया एसपी अमितेश कुमार को आवेदन देकर पति की तलाश की गुहार लगाई है।

https://22scope.com/khagaria-stf-arrested-a-most-wanted-criminal-after-hard-work/

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Advertisement