रात के अंधेरे में जानलेवा हमला, एक की मौत, 3 जख्मी

खगड़िया : खगड़िया जिले में पुलिसिया इकबाल खत्म हो गया है। रात के अंधेरे में एक परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें एक की मौत और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत करवा मोर चौक की घटना है। जहां रविवार की देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला होता है जिसमें रचना कुमारी की मौत हो जाती है। वंहीं उनके माता, पिता और उनकी पुत्री बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं

इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। आखिर घटना का वजह क्या है अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं खगड़िया में आए दिन हत्या होना आम बात हो गई है। खगड़िया में रहने वाले का निजी मकान भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा कहना अनुचित नहीं होगा की खगड़िया में पुलिस या इकबाल खत्म हो चुका है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मोके पर पहुच कर जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Khagria Hamla 1 22Scope News

Khagria Hamla 2 22Scope News

Khagria Hamla 3 22Scope News

यह भी पढ़े : खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो, ट्रक व ऑटो की टक्कर, एक नवजात समेत 7 की मौत

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...