Advertisment

अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया : खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

अलौली थाना क्षेत्र के फुलतोड़ा पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी

जानकारी के अनुसार, अलौली थाना क्षेत्र के फुलतोड़ा पुल के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

Khagria Hatya 1 22Scope News

मृतक की पहचान 30 वर्षीय जंगली पटेल के रूप में हुई है

मृतक की पहचान 30 वर्षीय जंगली पटेल के रूप में हुई है। वह पवन पटेल के पुत्र थे और ज्वालापुर वार्ड संख्या-23, पोस्ट मेघना, थाना अलौली के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी का काम करते थे।

Khagria Hatya 3 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Khagria Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Mineral Rights: खनिज अधिकार और राजस्व पर JMM का BJP...

Jharkhand Mineral Rights, रांची: झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खनिज अधिकार, राज्य...

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...