कुरियर एजेंसी लूटकांड : पटना पुलिस के गिरफ्त में 3 अपराधी

पटना : कुरियर एजेंसी लूटकांड – पटना पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। दीघा, राजीवनगर और आलमगंज में कुरियर एजेंसी में लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पटना के मालसलामी में सोना लूटकांड और गोपालगंज में एक अपराधी के महिला मित्र के पति की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने सोनू शर्मा, रोहित कुमार और बंटी पांडेय को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने की प्रेस कांफ्रेंस

इन तीन कुरियर कार्यालय में लूटपाट के अलावा इस गिरोह ने हत्या की वारदात को भी अंजाम दिया था। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह मालसलामी में सोना लूटकांड के अलावा गोपालगंज में भी एक शख्स की हत्या की साजिश रच चुका था। लेकिन पुलिस ने समय रहते गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया की गिरोह के तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाई हुई है।

https://22scope.com/big-success-to-patna-police/

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...