Advertisment

29वीं वाहिनी SSB बीबीपेसरा और बाराचट्टी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

गया : एचके गुप्ता कमांडेंट 29वीं वाहिनी एसएसबी गया को गुप्त सूचना मिली कि नदरपुर पंचायत के नकतैया बाराचट्टी में कुछ क्रिमिनल अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तत्पश्चात कमांडेंट एचके गुप्ता के निगरानी में एसएसबी बीबीपेसरा के सहायक कमांडेंट रवि कुमार और थाना बाराचट्टी के देख रेख में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। नकटैया गांव में छापेमारी की योजना बनाई गई।

छापेमारी के दौरान नकतैया गांव के जागेश्वर भोक्ता (26), तालेश्वर भोक्ता (19) और पप्पू कुमार भोक्ता (19) को जागेश्वर भोक्ता के घर से एक देसी रायफल (315 बोर), एक देशी कार्बाइन (थारनेट) 315 बोर और दो कारतूस आठ एमएम का बरामद किया गया। इस छापेमारी के बाद कोई बड़ी घटना टल गई है। एसएसबी और पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

https://22scope.com/foreign-buddhist-monks-are-planting-foreign-paddy-in-bodh-gaya/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC News:एल खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजा, Birsa Munda Jail...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार...

Devendra Nath Mahto:मंत्रियों ने जूस पिलाकर खत्म कराया देवेंद्र नाथ महतो...

देवेंद्र नाथ महतो ने 14 दिनों बाद अनशन खत्म किया। मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।Devendra Nath Mahto...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...