बक्सर पहुंचे आनंद मोहन, कहा- वीर कुंवर सिंह से संघर्ष करने का ले रहा हूं ऊर्जा

बक्सर : पूर्व सांसद व बाहुबली नेता आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ बक्सर पहुंचे। नगर के किला मैदान में चंद्रशेखर फाउंडेशन तथा फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले भर से आनंद मोहन के समर्थक जमा हुए थे। बक्सर पहुंचने के बाद सबसे पहले पूर्व सांसद ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तब पश्चात वह अपनी पत्नी के साथ किला मैदान में पहुंचे।

किला मैदान में उन्होंने कहा कि करीब 16 साल के बाद जेल से बाहर निकला हूं। शाहबाद की धरती पर जब भी आता हूं तब बाबू वीर कुंवर सिंह से उर्जा लेने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यही ऊर्जा का पुन उन्हें संघर्ष के समय काम आती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 की तैयारी नहीं बल्कि जेल से निकलने के बाद फिलहाल वह बक्सर में अपने मित्रों से मिलने के लिए पहुंचे हैं। जिन्हें नवंबर में पटना में आयोजित होने वाली रैली का आमंत्रण भी देंगे।

आनंद मोहन ने कहा कि 16 वर्ष पूर्व की राजनीति और अब की राजनीति में बहुत बदलाव आ गया। हालांकि इसके बारे में विस्तार से बात करने की आवश्यकता है। जिस तरह से उन्हें लोगों का प्यार व स्नेह मिल रहा है ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। सामाजिक न्याय के लिए वह सदैव अग्रसर रहे हैं. आगे भी उसी लक्ष्य को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा की आज जरूरत है कि समाज को बांटने वाले लोगों से एकजुट होकर मुकाबला किया जाए। अपने सम्मान के लिए समर्थकों का आभार जताया है।

https://22scope.com/along-with-politics-anand-mohan-is-also-expert-in-larvari/

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...