जिले में बढ़ रहे भू-धसाव के मामले, जमींदोज हो रहे इलाके के कई मकान

बाघमाराः बारिश के कारण कोयलांचल क्षेत्र में आये दिन भू-धसाव की घटना सामने आ रही है. बाघमारा के जोगता में पिछले दिनों जहां एक मंदिर सहित तीन घर भू-धसाव के कारण जमींदोज हो गए. वहीं आज फिर जोगता में ही भू-धसाव कि एक घटना में मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया है. यह घटना जोगता थाना क्षेत्र के 22/12 तेतुलमूड़ी बस्ती की है. घटना के कारण मस्जिद की दीवारों पर पड़ी दरारें साफ देखी जा सकती है. अब तो इस मस्जिद में नमाज अदा करना भी जनलेवाहो सकता है.

घटना के कारण बस्ती में दहशत का महौल है. बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना साल 2000 से ही झेल रहे हैं. 35 रैयतों के साथ लगभग 500 घर की ऐसी कोई दीवारें नहीं है, जिनपर दरारें नहीं देखी जा सकती है. बस्ती के लोग लंबे समय से भय के साए में जीने को मजबूर हैं. यहां तक कि इस बस्ती के मुख्य सड़क के बीचोंबीच भूधसाव हो चुका है, जिससे सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. लोग बस्ती में आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करते हैं.

इन घटना की जानकारी स्थानीयों ने बीसीसीएल प्रबंधन को दी. लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसके विपरीत बीसीसीएल प्रबंधन ने मामले की लीपापोती की. स्थानीयों ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन ने पुनर्वास का आश्वासन देकर ग्रामीणों को ठगने का काम किया है. बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से जरूरी राहत कार्य नहीं होने पर सभी ग्रामीण एक रणनीति तैयार कर आंदोलन करेंगे.

रिपोर्ट – सूरजदेव मांझी

 

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img