बिहार सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद शुरू, केके पाठक का फरमान खारिज

पटना : शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के फैसलों के कारण बिहार सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के उस फैसले को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया खारिज कर दिया। जिसमें केके पाठक ने बीआरए विश्विद्यालय के वीसी और प्रो. वीसी के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाई थी। राज्यपाल के प्रधान रॉबर्ट एल चोंग्थू ने बैंकों को आदेश जारी किया है कि वे केके पाठक के आदेश को नहीं मानें।

दरअसल, बीते 17 अगस्त को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के बचत खाता और अन्य सभी खातों के ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दिया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने केके पाठक के आदेश को खारिज कर दिया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुजफ्फरपुर के तीन बैंको को इसको लेकर पत्र जारी किया है। मुजफ्फरपुर एसबीआई, पीएनबी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को इसकी कॉपी भेजी गई है।

राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार सरकार के आदेश ज्ञापंक 1741 दिनांक 17 अगस्त 2023 पर क्रियान्वयन नहीं किया जाए। जबतक राज्यपाल सचिवालय के स्तर से निर्देश प्राप्त नहीं होता है, तब तक यही व्यवस्था लागू रखी जाए। कहा जा रहा है कि राज्यपाल की तरफ से केके पाठक के फैसले को खारिज किए जाने के बाद बिहार सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

https://22scope.com/schools-were-inspected-on-the-orders-of-kk-pathak-8-thousand-teachers-found-missing-in-about-a-month/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...