टेंपों की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत

सासाराम : बैजला गांव के पास टेंपों की टक्कर से बाइक सवार एक युवक कि इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम आरा पथ पर बैजला की बताई गई है। मृतक युवक रोहतास जिला के नोखा थाना अंतर्गत बभधपुरवा गांव के रविंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार बताया गया है।

घटना उस वक्त घटी जब राहुल कुमार बाइक पर सवार होकर कहीं लौट रहे थे। इसी दौरान बैजला गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने बाइक से टक्कर हो गई। जहां बाइक सवार राहुल कुमार गंभीर हालत में 112 पुलिस टीम ने ट्रामा सेंटर सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से कहीं लौट रहे थे इसी दौरान बैजला गांव समीप तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...