अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत

रोहतास : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई. यह घटना अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर पुल की बताई जा रही है. मृतक के परिजन ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है. दोनों मृतक युवक बिलाढी गांव के अंकित कुमार तथा भुवनेश्वर कुमार बताए गए हैं.

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर युवक कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सासाराम आरा पथ पर मोकर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार युवक पास के खाई में गिर पड़े, जिसके बाद घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव को परिजनों को सौंप दिया है. वहीं अगरेर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

रिपोर्ट: दयानंद

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...