नीलेश यादव के निधन पर रविशंकर प्रसाद ने जताया शोक, कहा- हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाए पटना पुलिस

टना : पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूर्व मुखिया एवं पार्षद पति नीलेश मुखिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की यह मेरे लिए अत्यंत ही पीड़ादायक खबर है। ज्ञात है पिछले माह में पूर्व मुखिया नीलेश यादव के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था और बहुत ही नाजुक स्थिति में पटना के रूबन अस्पताल और बाद में पिछले 10 दिन से एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। प्रसाद स्वयं इस दौरान लगातार डॉक्टरों के संपर्क में थे।

प्रसाद ने बताया कि डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की और स्वयं सांसद ने पटना और दिल्ली के अस्पताल में देखा था की सभी डॉक्टर बहुत ही सेवा भाव से उनके इलाज में लगे हुए थे। लेकिन गोलियों की बौछार इतनी गंभीर थी कि डॉक्टर के तमाम कोशिश के बाद भी एम्स दिल्ली में उनका निधन हो गया। निलेश मुखिया सिर्फ पूर्व मुखिया नही थे बल्कि बहुत ही लोकप्रिय समाजसेवी थे। गरीबों की मदद करना, सहयोग करना और हर वर्ग को सम्मान देना उनका संकल्प था। उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह दो बार की पार्षद है।

रविशंकर प्रसाद ने उन्हें अपनी संवेदना दी। मौत की खबर मिलने के बाद प्रसाद ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर के कहा की पटना पुलिस इस हत्या के मामले को गंभीरता से कार्यवाही करे। सिर्फ गोली चलाने वाले को नहीं बल्कि एक समाजसेवी और जनप्रतिनिधि के हत्या के षड्यंत्र को रचने वाले को भी जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें इस कुकृत्य के लिए सजा दिलवाने का कार्य करे। पिछले कुछ महीनो में पटना महानगर में अपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है जो बहुत ही पीड़ादायक और चिंताजनक है। प्रशासन इस पर कड़ी कार्यवाही करे। रविशंकर प्रसाद ने पटना पुलिस से ऐसी अपेक्षा की।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img