मानवता की मिसाल : घायल राहगीर को तड़पते देख विद्युत विभाग के कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सासाराम : फजलगंज सासाराम में बाइक से घायल राहगीर को सड़क पर तड़पते देख विद्युत विभाग सासाराम के कर्मियों ने अस्पताल में पहुंचा कर परिजनों को सूचना देते हुए मानवता की मिसाल पेश किया है। घटना रोहतास जिला के नगर थाना सासाराम के विद्युत ऑफिस फजलगंज के पास की बताई गई है। जहां सड़क पर घायल हालत में तड़पते हुए करगहर थाना क्षेत्र के अरूही टोला निवासी धनजी चौधरी को विद्युत विभाग के कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। विद्युत विभाग के कर्मियों ने धनजी चौधरी के परिजनों को मोबाइल नंबर भी व्यवस्था कर सूचना दिया।

विद्युत विभाग सासाराम के स्विच बोर्ड ऑपरेटर जयकुमार अपने कार्यालय लौट रहे थे जहां उनकी सड़क पर घायल तड़पड़ते हुए राहगीर पर नज़र पड़ते ही अपने सहकर्मी इंदल पासवान तथा अमित कुमार को भी बुलाया। जुटे तीनों विद्युत विभाग कर्मियों ने तत्काल में घायल को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल सासाराम में गंभीर घायल धनजी चौधरी का इलाज जारी है। विद्युत विभाग के कर्मियों ने घायल के परिजन का मोबाइल व्यवस्था कर उन्हें भी सूचना दी। जहां सदर अस्पताल सासाराम में तीनों विद्युत कर्मियों का प्रशंसा जारी है।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!