शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का मास्टर-प्लान तैयार, Dhanbad को सेक्टर-जोन में बांटा गया; रहेगी कड़ी निगरानी

Dhanbad: Dhanbad नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे जिले को अलग-अलग सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर व जोन में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

इसके अलावा त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है। सभी क्यूआरटी टीमों को 22 फरवरी से लेकर 23 फरवरी की रात तक लगातार मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी तथा अन्य सुरक्षा बलों के साथ संपर्क में रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

सुरक्षित मतगणना स्थल तक लाने के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा

Dhanbad पुलिस ने चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए मतदान प्रक्रिया के हर चरण पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। मतपत्र वितरण से लेकर मतपेटी की वापसी तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है। इसी उद्देश्य के तहत डिस्पैच सेंटर से मतपत्र निकलने से लेकर मतदान केंद्र तक पहुँचने, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने से लेकर मतपेटी को वापस सुरक्षित मतगणना स्थल तक लाने के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा।

इस दौरान पूरे रूट को पहले से सैनिटाइज किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की अवरोध या असामाजिक गतिविधि की संभावना खत्म की जा सके। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल द्वारा मार्ग के हर संवेदनशील बिंदु पर निगरानी रखा जाएगा।

पूरी चुनावी प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। सभी टीमों को वायरलेस एवं संचार व्यवस्था के माध्यम से जोड़ा गया है जिससे किसी भी सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

Dumka Road Accident:दुमका में दर्दनाक सड़क हादसा, Pickup और Auto की...

 दुमका में बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर पिकअप और ऑटो की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए...

Divya Kumar Sonu:दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में उमड़ा...

गिरिडीह में दिवंगत मंत्री दिव्य कुमार सोनू के श्राद्धक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।Divya Kumar Sonu गिरिडीह...

Jharkhand Government School:झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मडुआ...

 झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में मडुआ यानी रागी का हलुआ शामिल करने की तैयारी है। पहल का उद्देश्य...