हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कई कार्यकर्ता JDU का थामा दामन

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मौजूदगी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के कई कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुए। उमेश कुशवाहा के साथ बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा मौजूद थे। उमेश कुशवाहा ने कार्यकर्ता संबोधन में कहा कि जीतनराम मांझी उन लोगों के साथ चले गए हैं जो देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। इसलिए उनके कार्यकर्ता छोड़कर उनसे भाग रहे हैं।

वहीं हरिवंश नारायण के बारे में पूछे गए सवालों के बाद कहा कि पार्टी में इस बार सभी नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। यह कोई मुद्दा नहीं है कि हरिवंश को क्यों नहीं जगह दी गई। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को निशाने साधते हुए कहा कि वे अपना हास्य देखें, उनका क्या-क्या होता है। पहले तो अभी उनका नेता प्रतिपक्ष का कुर्सी गया है अब प्रदेश अध्यक्ष का भी कुर्सी चला जाएगा। वहीं इंडिया गठबंधन पर कहा कि गठबंधन पूरी तरीके से मजबूत है और 2024 में अगर हम सत्ता में आते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नीतियों का विरोध करेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...