Jharkhand में इतने सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा…

Ranchi : विधानसभा चुनाव को तमाम पार्टियां चुनाव की तैयरियों में डूब गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी इस बार झारखंड (Jharkhand) में होने वाली विधानसभा चुनाव में कूदने को तैयार है। आज चुनाव को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में चल रही है।

बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित कई नेता उपस्थित रहेष कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड में संभावित प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा हुई। साथ ही कहा गया कि पार्टी की सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठन मजबूत है। इसलिए विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की जरूरत है।

Jharkhand : एनडीए के बड़े नेताओं के साथ चल रही है बात

वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हुई है। आने वाले दिनों में पार्टी सदस्यता अभियान चलायेगी। पार्टी संगठन को झारखंड विस्तार किया जायेगा। एक साल के एजेंडा पर इसमें चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पहुंचे जीतन राम मांझी… 

वहीं चुनाव लड़ने पर कहा कि पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में चार से पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना तैयार कर रही है। वहीं एनडीए गठबंधन की बात पर कहा कि पहले हमलोग सीटों को लेकर एनडीए के कई बड़े नेताओं से बात चल रही है यदि बात बनी तो ठीक नहीं तो पार्टी राज्य में 4 से 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के कई जिले में बिहार के लोगों की अच्छी खासी संख्या है,पार्टी उन पर फोकस कर रणनीति तैयार कर रही है।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...