NDA संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन, आज से दूसरे चरण की होगी शुरुआत

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में कल यानी 26 जनवरी को एनडीए नेताओं की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस किया गया था। जिसमें एनडीए में शामिल सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए थे। जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में आज यानी 27 जनवरी से दूसरे चरण की शुरुआत होगी। भोजपुर से आज दूसरे चरण की एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता के सम्मेलन की शुरुआत होगी। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में एक फरवरी तक दूसरे चरण में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन से विपक्ष का दिमाग हैंग हो चुका है। यह परिवारवाद का बिहार नहीं है समाजवाद का बिहार है। 2025 ज्यादा दूर नहीं है विपक्ष को एनडीए की एकता और लोगों को एनडीए पर भरोसा का परिणाम दिख जाएगा।

यह भी देखें :

6 फरवरी से तृतीय चरण के लिए NDA के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की होगी शुरुआत

एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का तृतीय चरण छह फरवरी से शुरुआत होने वाली है। एनडीए के जिलावार संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण की शुरुआत दरभंगा से होगी। आज जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़े : मंत्री संतोष सिंह का बड़ा बयान, कहा- लालू यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ का मिलना चाहिए अवार्ड

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...