साइबर अपराधियों ने पाकुड़ डीसी की बनाई फेक व्हाट्सएप आईडी

पाकुड़ः डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल के नाम और तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिले के अन्य अधिकारियों से राशि की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। अपराधियों द्वारा उपायुक्त की आइडी से जिले के अधिकारियों से उपहार भी मांगे जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से उपायुक्त कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8908296741 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों और अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

इस संबंध में डीसी ने लोगों से झांसे में न आने की अपील की है और किसी भी प्रकार की बातचीत न करने को कहा।  इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...