डुमरी उपचुनाव में हार की आहट से राज्य का सत्ता पक्ष बौखलाया: आदित्य साहू

रांची: डुमरी उपचुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए सत्ताधारी गठबंधन बौखलाहट में है,इसलिए सरकार के इशारे पर सांसद के कमरे की भी तलाशी हो रही। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव में प्रभारी के नाते वे डुमरी के त्रिशा होटल में ठहरे हैं। आज देर शाम डुमरी थाना प्रभारी एवम एक मजिस्ट्रेट ने उनके कमरे की तलाशी ली लेकिन पुलिस को कुछ भी बरामद नही हुआ।

श्री साहू ने कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन ने डुमरी उपचुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है इसलिए भाजपा और एन डी ए कार्यकर्ताओं को डरा धमका कर,केस दर्ज कर परेशान करना चाहती है। कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है।

कहा कि हेमंत सरकार को लोकतंत्र और जनता पर भरोसा नहीं है। इसलिए एक सांसद को उनके लोकतांत्रिक दायित्व को भी करने से सरकार रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के साजिशों का भाजपा कार्यकर्ता डटकर मुकाबला करने को तैयार है।

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...