डुमरी विधानसभा उपचुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर

रांची: डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर इंडिया और एनडीए की लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है। यह चुनाव हेमंत सोरेन और राज्य के पहले मुख्यमंत्री मरांडी की प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।

इस प्रकार का नजारा आज तक देखने को नहीं मिला है जब किसी उपचुनाव मे राज्य के लगभग सभी दिग्गज नेता पसीना बहा रहें है। सता पक्ष की प्रत्याशी बेबी देवी के साथ साहनुभूति की ताकत दिख रही है क्योंकि लगातार डुमरी जीतने वाले जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को सता पक्ष ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वही दुसरी ओर एनडीए की ओर से यशोदा देवी के लिए भाजपा के कई दिग्गज अपनी ताकत दिखा रही है।

बीते पांच सालों मे झारखंड मे अब तक पांच उपचुनाव हो चुके है। डुमरी छठी विधानसभा सीट है जहां झारखंड मे उपचुनाव हो रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब राज्य के लगभग तमाम दिग्गज उप चुनाव के चुनावी मैदान मे दिख रहें है। आजसू प्रत्याशी के लिए अबतक राज्य के तीन पूर्व सीएम रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल वोट मांग रहें है। इसके साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी लगातर चुनाव प्रचार कर रहें है।

वहीं दुसरी और सता पक्ष की प्रत्याशी बेबी देवी की ओर से चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री ने खुद संभाली हुई है। इसके अलावा कई राज्य के कई मंत्री बेबी देवी के समर्थन मे लगातार चुनावी सभा कर रहें है।

रविवार को चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी कई जन सभा का आयोजन डुमरी मे किया जा रहा है। इन जनसभा मे मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की ओर से भी कई बड़े नेताओं का सभा है। चुनाव प्रचार के खत्म होने के बाद अब सभी को पांच तारीख का इंतजार है जिस दिन वोटिंग होगी।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...

3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना...

मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक...

मोतिहारी : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत मोतिहारी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img