भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जन के साथ पर दी तीखी प्रतिक्रिया 

  • भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जन के साथ पर दी तीखी प्रतिक्रिया
  • भाजपा के कार्यक्रमों का ही नहीं नीतियों का भी अनुसरण करे कांग्रेस पार्टी- आदित्य साहू

रांचीः भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जन के साथ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. आदित्य साहू ने कहा कि देश में भारत जोड़ो यात्रा की विफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के कार्यक्रमों का अनुसरण किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है. इसलिए आम जनता से झूठ का पुलिंदा लेकर बात करना चाहती है.

भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जन के साथ पर दी तीखी प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वाभिमानी,स्वावलाबी और विकसित भारत के निर्माण के कार्यक्रम और उपलब्धियां हैं. आदित्य साहू ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास का दृढ़ संकल्प है. 2047 के विकसित और विश्व गुरु भारत बनाने का रोड मैप है. इसलिए जनता भाजपा से जुड़ रही. भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण, सत्ता स्वार्थ, लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान ,परिवारवाद, जातिवाद की भारी भरकम पोटली के अलावा क्या है, जनता को बताने के लिए. आदित्य साहू कहा कि कांग्रेस को अगर भाजपा के कार्यक्रमों की ही नकल करनी है तो उसे देश हित में भाजपा की नीतियों का भी अनुसरण करना चाहिए।

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...