डुमरी विधानसभा उपचुनाव:  वाहन जांच में 2 लाख कैश बरामद

गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर वाहन जांच के दौरान दो लाख कैश की बरामदगी की गई है। इस रकम को सोमवार-मंगलवार की रात करीब एक बजे बरामद किया गया है। इस बड़ी रकम की बरामदगी स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गई है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिला की सीमा पर स्थित गुरुटांड़ क्षेत्र में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देशों पर चेकिंग प्रारंभ किया गया था। उपचुना को लेकर यह वाहन चेकिंग अभीयान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान, मारुती डिजायर कार (JH 09 N 5335) को रोका गया। इस कार मे चार लोग सवार थे। वाहन की जांच करते समय, बैग से दो लाख रुपए कैश बरामद किए गए।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि सुरक्षा को लेकर  विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस पदाधिकारी रात दिन काम कर रहे हैं इस क्रम मे वाहन चेकिंग के दौरान उक्त रकम की प्राप्ती हुई है यह रकम बैग में छिपकर रखी गई थी और वाहन पर सवार लोगों द्वारा बताया गया कि वे चास से बढ़ी जा रहे हैं और इस पैसे को 25 अगस्त को बैंक से निकाला था।

हालांकि, पुलिस इन बयानों को स्वीकार नहीं किया है और मामले की जांच कर रही है, गाड़ी मे सवार लोगो को उनके बयान की पुष्टी के लिए प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, मामले मे अभी जांच जारी है। डुमरी चुनाव के मद्देनजर जिले के 11 स्थानों पर चेकिंग की गई है, और इन चेकिंग की मॉनिटरिंग के लिए स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विशेष पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img