बच्चों के लिए ब्रह्मांड का ‘डोरस्टेप एडवेंचर’ ! पटना का नया जाइंट टेलिस्कोप बताएगा ग्रहों-चंद्रमाओं के ‘सीक्रेट मूवमेंट’

बच्चों के लिए ब्रह्मांड का ‘डोरस्टेप एडवेंचर’ ! पटना का नया जाइंट टेलिस्कोप बताएगा ग्रहों-चंद्रमाओं के ‘सीक्रेट मूवमेंट’

पटना : राजधानी पटना में स्थित तारामंडल में बच्चों और खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण नई सुविधा शुरू हो रही है। इससे पटना शहर से ही खगोलीय गतिविधियों की हर पल की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इसके अलावा, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को स्पष्ट देखने के लिए एक विशालकाय टेलीस्कोप स्थापित किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार यह अत्याधुनिक टेलीस्कोप ब्रह्मांड के अन्य ग्रहों, उनके चंद्रमाओं और खगोलीय घटनाओं को सीधे देखने की सुविधा देगा। इसमें उच्च क्षमता वाले लेंस और ट्रैकिंग तकनीक भी लगाई गई है, जिससे मंगल, बृहस्पति, शनि जैसे ग्रहों और उनके उपग्रहों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

साइंस सेंटर पर लगा एक कम्पाउंड व दो रिफ्रेक्टर टेलिस्कोप

राजधानी पटना के साइंस सेंटर स्थित विज्ञान केंद्र में एक कम्पाउंड व दो रिफ्रेक्टर मूवेबल टेलिस्कोप को पहले से ही इंस्टॉल कर दिया गया है। ताकि एस्ट्रोनॉमी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को ब्रह्मांड व खगोलीय जानकारी मिल सके। वहीं तारामंडल में लगने वाले टेलिस्कोप फिक्सड तरीके से इंस्टॉल किया जायेगा।

सुर्य व चंद्रगहण को स्पष्ट देख सकेंगे प्रत्यक्षदर्शी

नोडल अधिकारी शिवशंकर सहाय ने कहा कि तारामंडल में लगने वाले जाइंट टेलिस्कोप से सुर्यग्रहण व चंद्रग्रहण को साफ तौर से देखा जा सकेगा। साथ ही इससे तारामंडल में प्रोजेक्ट के काम से आने वाले बच्चों के लिए यह काफी ज्ञानवर्धक व लाभदायक साबित होगा।

ये भी पढ़े :  NEET छात्रा हत्या मामले पर तेजस्वी यादव ने किया सरकार पर पलटवार, बोले – करप्ट और कंप्रोमाइज्ड तंत्र की विफलता

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...