गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भोजली शोभायात्रा

जमशेदपुरः पिछले 23 वर्षों से झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में न्यू सीपी क्लब राम मंदिर सोनारी से आज भोजली शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. उज्जैना वाली नव विवाहित युवतियों के सर और हाथ पर भोजली लिए टोकरिया शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण थी. प्रथम पंक्ति में उज्जैना वाली नव विवाहित नेहा वर्मा, सीमा जंघेल, आरती देवी और भारती देवी थी. शोभायात्रा का नेतृत्व महासभा के सभी पदाधिकारी और सभी सदस्य कर रहे थे.

भाई-बहनों का प्रेम को दर्शाने वाला पर्व

इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल महिला पदाधिकारी ने बताया कि यह भाई-बहनों का प्रेम को दर्शाने वाला पर्व है. इसमें हम लोग भोजली को ले जाकर नदी में विसर्जित करते हैं और विसर्जित भोजली को एक दूसरे के कानों में खोस कर भोजली त्यौहार की बधाइयां देते हैं. उज्जैना वाली नव विवाहितों को महासभा की ओर से उपहार भेंट की जाती है.
इसमें बड़े ही सुंदर ढंग से अपनी परंपरा और संस्कृति का निर्वहन किया जाता है. नदी विसर्जन के बाद सभी महिलाओं ने क्लब में आकर अपना लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया.

रिपोर्टः लाला जबीन

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...