जो दल निषादों को उनका हक और आरक्षण देगा, हमारी पार्टी उसके साथ – मुकेश सहनी

लखीसराय : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को निषाद आरक्षण सह संकल्प यात्रा के क्रम में लखीसराय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो दल निषादों को उनका हक और आरक्षण देगा, हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथी, घोड़े एवं ढ़ोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। वीआईपी वर्तमान स्थिति मे किसी भी गठबंधन के साथ नहीं है। जिस दिन हम अपनी वोट की कीमत को समझ लेंगे, हमें आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि उपस्थित लोगों को सं‍बोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने बताया कि हमारी संख्या यूपी, बिहार और झारखंड में 15 फीसदी है। लेकिन हम एक नहीं हैं। हममें शिक्षा का अभाव है। हमारी वोट महज 200 रुपए में बिक जाती है।अक्सर लोग कहते हैं कि आपकी जाति की वोट बिक जाती है।

उन्होंने कहा कि आप संकल्प ले कि बिकेंगे नही जहां आपका और आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित होगा वहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि आप जिसके साथ रहेंगे यूपी, बिहार और झारखंड के साठ लोक सभा सीट उसकी होगी। जिस दिन हम अपनी वोट की कीमत को समझ लेंगे, हमें आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा।

रंजीत कुमार सम्राट की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...