निशाद आरक्षण संकल्प यात्रा में भाग लेने सुगौली के मुसवा पहुंचे मुकेश सहनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के मुसवा भेडीहारी मे वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी बुधवार को पहुंचे। वे अपने निशाद आरक्षण संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे। वीआईपी पार्टी के प्रदेश सचीव मनोज सहनी के अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे।

निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का पहला दौरा को मुकेश सहनी मुसवा भेड़ियारी में एक महती सभा को संबोधित कर रहे थे। सहनी अपने समाज को बताया कि दो रोटी कम खाइये लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाइए, शिक्षित बनाइए। वीआईपी सुप्रीमो आरक्षण कि लड़ाई 2014 से लड़ रहे हैं और अब कमर कस चुके है। कड़े शब्दों में उन्होंने कह दिया कि अब वैसे नहीं होगा जैसे 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा में हुआ। अब जो हमारी सुनेगा उसकी सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी नही सुनेंगे।

वहीं वीआईपी पार्टी प्रदेश सचिव मनोज सहनी ने कहा कि अब समय आ गया है। अपना हक लें अभी नहीं तो फिर कभी नहीं इस लिए सबसे पहले अपने समाज को जागरूक होना होगा। आरक्षण हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता वीआईपी प्रदेश सचिव सह सुगौली प्रखंड प्रतिनिधि मनोज साहनी और मंच संचालन पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहनी ने किया। सभा में उपस्थित हजारों निषाद समाज के साथियों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर संकल्प लिए।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...