चंदन सिन्हा ने शनिवार को रांची के सीनियर एसपी के कार्यभार संभाला

रांची: आईपीएस चंदन सिन्हा ने शनिवार को रांची के सीनियर एसपी के कार्यभार संभाल लिए हैं। इस दौरान  रांची के पूर्व एसएसपी, किशोर कौशल, ने चंदन सिन्हा को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। किशोर कौशल को अब जमशेदपुर के एसएसपी के रूप में कार्य करने का मौका मिला है।

इस मौके पर चंदन सिन्हा ने कहा कि वह इस नए पद के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे सरकार के दिए गए कार्यों को समर्पित रूप से पूरा करेगें।

चंदन सिन्हा ने बताया कि राजधानी रांची को राज्य का हृदय माना जाता है, और यहां होने वाली घटनाएं पूरे राज्य को प्रभावित करती हैं। रांची में पुलिस अफसरों की एक मजबूत टीम है, और उनके साथ काम करके शहर में बेहतर पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने आम जनता को यह संदेश दिया कि वे 24 घंटे उनके लिए उपलब्ध हैं और उनका मोबाइल फोन हमेशा चालू रहता है, ताकि कोई भी किसी भी समय उनसे संपर्क कर सके और सहायता प्राप्त कर सके।

 

 

 

 

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...