नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति पर चर्चा

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। बैठकों में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उप प्रमुख और बूथ अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष, NDA के नेताओं व BJP कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है – उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए के नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा की जीत निश्चित है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी 13 जुलाई की शाम पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

Nitin Navin 1 22Scope News

Nitin Navin 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CM व डिप्टी CM व प्रदेश अध्यक्ष सहित NDA के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नीरज कुमार सिन्हा ने किया नामांकन

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...