भगवा रंग में रंग गए बिहार के छोटे सरकार

पटना : बिहार के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार क्या भारतीय जनता पार्टी में अपनी पत्नी रजत विधायक नीलम देवी के साथ शामिल होंगे। क्योंकि अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार पर भगवा रंग चढ़ चुका है . फिलहाल के वक्त में छोटे सरकार कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। लेकिन जेल से ही भगवा पगड़ी और भगवा कुर्ता पहने उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिससे बिहार की सियासत में खलबली मच गई है।

आपको बता दें कि इस तस्वीर और जेल वहां में बैठे इस शख्स को जरा गौर से देखिए। यह किसी नाम या किसी तारीफ के मोहताज नहीं है। बिहार और देश के सियासत में यह हमेशा अहम भूमिका निभाते आए हैं। जी हां इनका नाम है अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार के नाम से भी जाने जाते हैं। बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक हैं और फिलहाल के वक्त में उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से राजद की विधायक है। अब छोटे सरकार लगता है कि पाला बदलने की तैयारी में है। क्योंकि छोटे सरकार को अब भगवा रंग पसंद आने लगा है।

भगवा रंग में रंग गए बिहार के छोटे सरकार

फिलहाल के इस वक्त में बिहार और देश की राजनीति में भगवा रंग का मतलब भारतीय जनता पार्टी। भगवा रंग और सनातन धर्म के मामले को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से सुबह की राजनीति में पेट बनाने में लगी है। तो क्या अनंत कुमार सिंह 2024 के लोकसभा इलेक्शन में पहले बदलने को तैयार हैं।

जनता दल यूनाइटेड प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि इस मामले को लेकर राजद और जनता दल यूनाइटेड इस मामले को साफतौर पर खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार और उनकी पत्नी नीलम देवी महागठबंधन की भागीदार है और भगवा कपड़ा पहनने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

JDU 1 22Scope News

वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तरीके से जोर आजमाइश कर रही है। देश की राजनीति में किसी पार्टी की केंद्र सरकार को बनाने में बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में अहम भूमिका होती है। यूं कहें की बिहार की राजनीति में अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार की अहम भूमिका है।

RJD 22Scope News

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवा रंग पहनने से और सनातन धर्म की बात करने से कोई भारतीय जनता पार्टी का नेता नहीं हो जाता। लिहाजा यह तो वक्त बताएगा कि अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार 2024 लोकसभा के चुनाव में महागठबंधन के हिस्से रहेंगे या फिर भगवा के रंग चढ़ने के बाद और सनातन धर्म को पसंद करते हुए भाजपा के लिए काम करेंगे। वहीं अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार पहले भी लोकसभा के चुनाव में मुंगेर सीट से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

BJP 1 22Scope News

अफताब आलम की रिपोर्ट

क्या सुधाकर के बाद अनंत सिंह से भी पल्ला झाड़ेंगे तेजस्वी

 

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...