Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC CGL Scam: सीजीएल फर्जीवाड़े में CID ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की पूरक चार्जशीट

झारखंड JSSC CGL परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में CID ने 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। अभय तिवारी की पत्नी और भाई पर भी नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप है।


JSSC CGL Scam रांची: JSSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) में हुए फर्जीवाड़े की जांच कर रही अपराध CID ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआइडी ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इनमें कथित मुख्य सरगना अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी के नाम भी शामिल हैं। दोनों पर फर्जी तरीके से परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है।

JSSC CGL Scam: 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट

सीआइडी की ओर से दाखिल पूरक चार्जशीट में अभय कुमार तिवारी, अक्षय तिवारी, सुषमा कुमारी, विजय कुमार तिवारी, दीपक कुमार, आनंद कुमार सिंह, सोमांश प्रकाश, समीर कुमार, उमेश कुमार राय और राहुल कुमार को आरोपी बनाया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों की भूमिका जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने, परीक्षा में गड़बड़ी करने और अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क से जुड़ी रही है।

JSSC CGL Scam:अभय तिवारी की पत्नी और भाई पर भी गंभीर आरोप

सीआइडी की जांच में अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी की भूमिका भी सामने आयी है। आरोप है कि उसने पति के नेटवर्क के माध्यम से कथित तौर पर फर्जी तरीके से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की और नियुक्ति प्राप्त की। इसके अलावा अभ्यर्थियों से वसूली गयी रकम के लेनदेन में भी उसकी संलिप्तता का आरोप है।

वहीं, अभय तिवारी के भाई अक्षय कुमार तिवारी पर भी अवैध तरीके से परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है।

JSSC CGL Scam:उमेश कुमार राय पर अधिक अंक हासिल करने का आरोप

पूरक चार्जशीट में शामिल सफल अभ्यर्थी उमेश कुमार राय पर भी परीक्षा में अवैध तरीके से अधिक अंक हासिल कर फर्जी रूप से चयनित होने का आरोप लगाया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में रही है।

दरअसल, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने और अभ्यर्थियों को प्रश्न हल कराने वाले गिरोह की संलिप्तता की शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच सीआइडी को सौंपी गयी थी।

जांच के दौरान अभय कुमार तिवारी का नाम कथित तौर पर पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना के रूप में सामने आया। अब 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
JSSC CGL फर्जीवाड़ा मामले में कितने आरोपी हैं?

CID ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इनमें कथित मुख्य सरगना अभय कुमार तिवारी और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी भी शामिल हैं।

आरोपियों पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं?

आरोपियों पर परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करने, परीक्षा में गड़बड़ी करने और अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से सफल कराने का आरोप है। कुछ पर अवैध रूप से अधिक अंक हासिल करने का भी आरोप लगाया गया है।

अभय तिवारी की पत्नी पर क्या आरोप हैं?

उस पर फर्जी तरीके से JSSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी पाने का आरोप है। साथ ही अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम के लेनदेन में उसकी संलिप्तता का भी आरोप है।

Commercial Advertisment

JTET 2026: रिजल्ट से पहले 4.85 लाख अभ्यर्थियों की OMR Sheet...

 JTET 2026 में पहली बार रिजल्ट से पहले 4.85 लाख अभ्यर्थियों की OMR Sheet ऑनलाइन जारी की गई है। परीक्षार्थी JAC की वेबसाइट पर...

JAC Exam Fees 2027: जैक ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क वृद्धि ली...

 JAC ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 की फीस वृद्धि वापस ले ली है। अब 7.50 लाख विद्यार्थियों से वर्ष 2025 की निर्धारित दर...

Jharkhand Weather Update: छठ के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, 19...

 Jharkhand Weather Update के अनुसार छठ के बाद 19 और 20 नवंबर को झारखंड में बारिश हो सकती है। रांची में 18 नवंबर तक...