धनबादः जिले में अवैध कोयले कारोबार करने वालों पर एक बार फिर से जिला प्रशासन ने दबिश दी है। गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के अम्बोना मोड़ के निकट कोयला डिपो पर एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने छापेमरी कर तीन ट्रक समेत 300 टन से अधिक कोयला जब्त कर गोविंदपुर थाने के हवाले कर दिया है। संचालक राजीव सिंह, मुकेश सिंह व मुंशी सनाउल्लाह उर्फ अंसारी निसार आलम पर मामला दर्ज किया गया है।
300 टन से अधिक अवैध कोयला और तीन ट्रक जब्त
गोविन्दपुर सीओ रामजी वर्मा और थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार को एसडीएम ने कार्यवाई का निर्देश दिया है। वहीं सीओ और थानेदार ने बताया कि उपायुक्त और एसएसपी की मनाही के बावजूद लंबे समय से मुकेश सिंह और राजीव सिंह के द्वारा अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा था। छापेमारी के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मौके पर दत्ता इंटरप्राइजेस और जय बजरंग बली इंटर प्राइजेस के नाम पर GST बिल खपाने की बात सामने आ रही है। पूर्व में भी इसके अलग अलग कोयला कारोबार के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। दोनो पर FIR भी दर्ज है।

















