शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और भगवान की मूर्ती से मुकुट चोरी

पलामूः मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के शिवाला रोड स्थित शिव मंदिर से से भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित मुकुट और अष्ट धातू से बना लड्डू गोपाल की मूर्ति की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी सुनील चौबे और श्रद्धालु अनिल सिंह ने बताया कि जब वे अहले सुबह पूजा करने के लिए मंदिर का पट खोले तो देखा लड्डू गोपाल की मूर्ति, भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ती से मुकुट गायब है. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.

150 वर्ष पुरानी अष्ट धातु की बनी हुई थी मूर्ति

जानकारी के अनुसार चोरी की गई मूर्ति और चांदी का मुकुट करीब 5 से 10 लाख का था. फिलहाल शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. वहीं पलामू पुलिस की माने तो बहुत जल्द चोरों की गिरफ्तारी होगी. पुजारी ने बताया कि लड्डू गोपाल की चोरी हुई मूर्ति 150 वर्ष पुरानी अष्ट धातु की बनी हुई थी. मूर्ति करीब 10 केजी की थी.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...