150 वर्ष पुराने मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, 2 क्विंटल से भी अधिक है वजन…

क़टिहार: कटिहार में चोरों ने करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने एक मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे वहीं लोगों में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मंदिर में चोरी न सिर्फ मूर्ति की चोरी है बल्कि लोगों के भावनाओं पर गहरी चोट है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की अष्टधातु मूर्ति सिंहासन समेत चोरी कर ली है।

Ad 01 24.06.2025 page 0001 22Scope News

यह भी पढ़ें – बिहार में बनेगा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट, केंद्रीय मंत्री ने कहा देश में 6 प्लांट में से एक…

लोगों ने कहा कि सिर्फ सिंहासन का वजन ही करीब 2 क्विंटल से अधिक है ऐसे में इतनी भारी भरकम अष्टधातु मूर्ति चोरी इतना आसान नहीं है। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि यह एक सुनियोजित घटना है जिसमें कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है। लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।वहीं  घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गयी है। प्रशासन ने लोगों को जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए शांति बनाये रखने की अपील की है।

Ad 02 24.06.2025 page 0001 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...