भगवान के घर में हुई चोरी, मुकुट व हार समेत 2 लाख की जेवरात की चोरी

जहानाबाद : जहानाबाद पाली थाना क्षेत्र के बड़की मुरारी गांव में राम जानकी मंदिर में चोरों ने भगवान के मुकुट एवं हार समेत कई जेवरात की चोरी कर ली है। इस मंदिर के पुजारी मनोज दास ने बताया कि हम लोग पूजा कर मंदिर का दरवाजा बंद कर मंदिर के प्रांगण में सोए हुए थे। तभी रात्रि के चोर आए और चुपके से चाबी लेकर दरवाजा खोल कर मंदिर के अंदर चला गया और पांच मुकुट दो सोने का चैन लगभग दो लाख की जेवरात की चोरी चोरों ने कर लिया है। जब हम लोग सुबह उठे तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है और भगवान के मुकुट एवं जेवरात गायब है।

मंदिर की चोरी की घटना आग तरह इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इस घटना की सूचना स्थानी थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। चोर का उत्पात इस तरह से बना हुआ है कि औरों की बात तो छोड़िए भगवान को भी निशाना बना रहे हैं। चोरों द्वारा भगवान को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पाली थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर की चोरी की घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...