मुजफ्फरपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं। नीतीश कुमार से जब मीडिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौर पर सवाल किया तो वह कुछ भी नहीं बोले। नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है ये तो वक्त ही बताएगा। जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति की तरफ से डिनर में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली गए हुए थे। इस रात्रि भोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले थे। बता दें कि अमित शाह 16 सितंबर को मधुबनी के झांझरपुर में एक रैली करने आ रहे हैं।
नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित था। मिशन परिवर्तन के तहत अस्पताल का कायाकल्प
मे हो रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी कायाकल्प होगा। स्वास्थ्य विभाग के कई योजनाओं का उद्घाटन किया।







