Breaking : बड़कागांव प्रखंड के गोंडल पुर पंचायत समिति सदस्य की निर्मम हत्या

627
Advertisment
पंचायत समिति सदस्य की निर्मम हत्या

हजारीबाग के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गोदलपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य 33 वर्षीय मोहन महतो

Advertisment

का शव बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोराकाट जंगल में मिली है। बताते चलें मोहन महतो का शव मिलने के बाद क्षेत्र में

सनसनी फैल गई। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बड़कागांव पुलिस को जानकारी दिया। बड़कागांव थाना

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है इसके अलावे शव के आसपास क्षेत्र में छानबीन में

जुड़ गई है।

पंचायत समिति सदस्य की निर्मम हत्या
पंचायत समिति सदस्य की निर्मम हत्या
पंचायत समिति सदस्य की निर्मम हत्या : मृतक मोहन महतो की फाइल फोटो

मृतक मोहन महतो के परिजनों ने बताया कि बीते दिन शाम वह अपना मुर्गी फार्म जाने को कहकर घर से

निकला था ।जिसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई । लेकिन कोई पता नहीं चला। आज अचानक मोहन

महतो का शव जोराकाट जंगल में होने की सूचना परिजनों को मिली। इधर इस घटना को लेकर परिजनों ने कुछ लोगों पर

हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा है कि बिजली करंट सटाकर मोहन महतो की हत्या की गई ।

उसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया गया। घटना के बाद विधायक अंबा प्रसाद भी घटना स्थल

पर पहुंची है घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर करवाई की मांग की है

परिजनों ने अभी शव को पुलिस के हवाले नहीं किया तथा वह इस मांग के साथ अभी भी बैठे हुए हैं कि डीसी

और एसपी घटनास्थल पर आए और उन्हें इंसाफ दें

श्राद्ध भोज के दौरान घर का गिरा रेलिंग, 3 की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Advertisement