Advertisment

औरंगाबाद: दर्जनों पंचायत समिति सदस्य भाजपा में हुए शामिल

मिलन समारोह में सांसद सुशील कुमार सिंह ने दिलायी प्राथमिक सदस्यता

औरंगाबाद : जिला में कुटुंबा प्रखंड के दर्जनों पंचायत समिति सदस्य भाजपा में शामिल हुए.

सांसद आवास में आयोजित मिलन समारोह में सांसद सुशील कुमार सिंह ने सभी को प्राथमिक सदस्यता दिलायी.

सदस्यता ग्रहण करनेवाले पंचायत समिति सदस्यों में परता पंचायत के राजेन्द्र यादव पंचायत,

वर्मा के अजय कुमार मेहता, पिपरा बगाही के जियाउद्दीन अंसारी, वर्मा के बबन राम,

घेउरा के शिवशंकर पासवान, डुमरी के रमेश चौधरी, अम्बा के अतुल कुमार पांडेय,

महाराजगंज के रंजीत प्रसाद, दधपा के अजय कुमार सिंह, भरौंधा के संजय चौहान,

मटपा पंचायत के दिलीप पासवान, पूर्व मुखिया बनारसी पासवान एवं वार्ड सदस्य नूर हसन शामिल है.

भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता

इस मौके पर सांसद ने कहा कि सभी लोग भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा, नीतियों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, गरीबों के कल्याण एवं भलाई के लिए जो कार्य हो रहा है उसे प्रचारित करेंगे. आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है. आपके पार्टी में शामिल होने से भाजपा की ताकत बढ़ी है और संगठन मजबूत हुआ है. इससे यह साबित होता है कि भाजपा की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. आज से कुछ दिन पूर्व ही दर्जनों जनप्रतिनिधि स्वेच्छा से पार्टी में शामिल हुए हैं.

विचारधारा की पार्टी है भाजपा

उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में देशहित में बहुत ही सही निर्णय लिया है. भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. इस पार्टी में विचारधारा के आधार पर नीतियां बनती हैं एवं नीतियों के आधार पर योजनाएं बनती है. सामूहिक नेतृत्व के आधार पर यह पार्टी कार्य करती है.

मिलन समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा के वरीय नेता रवींद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, बिजेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह, राकेश कुमार देवता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक व पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुमायूं अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह, वार्ड सदस्य प्रभात सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह एवं मुन्ना सिंह सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...