बोकारोः जिले के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में गणेश महोत्सव होने जा रहा है. गणेश महोत्सव की तैयारी को लेकर हनुमान दल ने कहा की 18 सितंबर से पूजा प्रारंभ है और 28 तारीख को विसर्जन होगा. गणेश महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा दिल्ली के अक्षरधाम का प्रारूप भव्य पंडाल. जिसकी लंबाई 100 फीट तथा हाइट 90 फीट होगी और इस पंडाल में आकर्षण के रूप में गणेश जी का भव्य 16 फीट की प्रतिमा जो कोलकाता के कारीगरों के द्वारा तैयार किया गया है.
पूजा के दौरान भव्य मेला का होगा आयोजन
वहीं पूजा के दौरान भव्य मेला का आयोजन भी किया गया है. जो झारखंड का सबसे बड़ा मेला इस बार लगने जा रहा है. जिसमें भारत के कोने-कोने से आए हुए झूला मिनी बाजार वह तरह-तरह के खिलौने एवं बच्चों के लिए 3D शो रहेगा और मिकी माउस झूला भी साथ में होगी.
हर दिन अलग अलग तरह के 551 किलो का महाभोग चढ़ेगा
महोत्सव की जानकारी देते हुए हनुमान दल के आनंद कुमार ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से संध्या 6 बजे आरती और साथ में हर दिन अलग अलग तरह के 551 किलो का महा भोग का श्रद्धालुओं के लिए वितरण होगा आनंद कुमार ने बताया कि इस भव्य पूजा की तैयारी के लिए हनुमान दल की पूरी टीम पिछले डेढ़ महीना से लगी हुई है और इस मेले में जितने भी लोग आएंगे उनका विशेष ध्यान भी रखा जाएगा.
रिपोर्टः चुमन कुमार
Highlights

















