सना का प्रेमी गया जेल

216
Advertisment

रांचीः सना की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सना की बहन ने शनिवार को राजीव पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। शनिवार को सना का शव उसके लिव इन पार्टनर के कमरे से बरामद हुआ था।

Advertisment

सना के परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। सना  मूलरूप से जमशेदपुर के परसूडीह में रहती थी, वर्तमान में एकलव्य अपार्टमेंट में राजीव के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों रांची स्थित एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीते रात राजीव ने सना के साथ मारपीट की और इसके बाद वह अपने ऑफिस चली गई, जबकि सना घर पर रही। उसके बाद सना ने फोन पर राजीव से झगड़ा किया और उसे धमकी दी कि वह आत्महत्या कर लेगी।

देर रात जब राजीव घर लौटकर आया तब देखा की सना फंखे से लटकी पड़ी है। राजीव ने फिर घर लौटकर सना को अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

पुलिस का कहना है कि सना और राजीव दोनों ही झारखंड के जमशेदपुर के निवासी थे और उन्होंने रांची के कडरू स्थित एलएनटी फाइनेंस कंपनी में काम किया करते थे, जहां वे एकलव्य टावर के फ्लैट में रहते थे। राजीव पहले से शादीशुदा थे, लेकिन वे सना के साथ लिव इन में रह रहे थे।

 

Advertisement