एसएसपी के संग चैम्बर की बैठक में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

धनबाद: कोयलांचल धनबाद में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और व्यवसाईयों को लगातार मिल रही रंगदारों से धमकी को लेकर जिला पुलिस के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक अति महत्वपूर्ण बैठक इंडस्ट्री & कामर्स सभागार में आयोजित की गई जिसमें जिला चेंबर के पदाधिकारीयों व्यवसायियों के अलावे जिले के एसएसपी, सिटी एसपी एवं डीएसपी के अलावा कई थानों के थानेदार भी मौजूद रहें।

बैठक में उहापोह की स्थिति उस वक्त बन गई जब बैठक में शामिल होने के लिए एसएसपी संजीव कुमार पहुंचे इसी दौरान व्यवसाईयों का एक कुनबा पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगा।

बाद में चेंबर के पदाधिकारी ने आक्रोशित व्यवसाईयों को समझा बूझकर शांत करवाया और तब जाकर बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ी। बैठक के दौरान व्यवसाईयों ने पुलिस पर कई दफा सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि बड़े पदाधिकारी भले ही सकारात्मक  रहते हैं लेकिन  थानों में थानेदार और दरोगा जमादार स्तर के पुलिस पदाधिकारी व्यवसाईयों की परेशानियों  और रंगदारों से मिलने वाली धमकियों पर बहुत अधिक संजीदा नहीं होते इसके वजह से कई दफा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने फायरिंग,बमबाजी की घटनाएं हो रही है ।

इसके अलावा कुछ व्यवसाईयों के पूर्व में हत्या भी हो चुकी है लेकिन घटना में शामिल सभी अपराधी और अपराधियों का किंगपिन अभी भी पहुंच से बाहर है। कई व्यवसायी धनबाद छोड़ने का मन बना चुके तो तो कुछ जोरदार आंदोलन के मूड में हैं।

बैठक के बाद जिला चैंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि जिला पुलिस के साथ सकारात्मक बैठक हुई है और 20 दिन के अंदर रंगदारों से व्यवसाईयों को राहत मिलने का आश्वासन मिला है। साथ ही वैसे व्यवसाय जो आर्म्स लाइसेंस लेना चाहते हैं उन्हें भी पुलिस आर्म्स लाइसेंस और पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी। इसका भी आश्वासन उन्हें एसएसपी के तरफ से दिया गया है 20 दिन के बाद होने वाले रिव्यू मीटिंग में इन तमाम बातों का आकलन किया जाएगा कि धनबाद पुलिस ने जिन वायदे को किया था उसे पर वह कितना खरा उतरे ।

वही मीडिया से बात करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि दो गैंग है जिसमें एक जेल में बंद है दूसरा बाहर से ऑपरेट कर रहा है। उसके नेक्सेस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।व्यवसाईयों को सुरक्षा देना धनबाद पुलिस का प्रथम दायित्व है और इसमें वह कहीं भी पीछे नहीं हटते। लगातार व्यवसाईयों पर होने वाले घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जहां भी घटनाएं होती है वहां से अपराधी पकड़े जाते हैं, वह जेल जाता है व्यवसाईयों को डरने की आवश्यकता नहीं है।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...