भाकपा माओवादी ने ललपनिया बाजार में आठ पोस्टर चिपकाये, पुलिस ने उखाड़ा

भाकपा माओवादी संगठन का स्थापना दिवस 21 सितंबर को

बेरमो: अनुमंडल के ललपनिया बाजार में बीती रात (18 सितंबर) को भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

हालांकि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को उखाड़ कर थाना ले गयी. यह घटना थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई है. भाकपा माओवादियों ने 8 पोस्टर चिपकाये थे. हर पोस्टर में अलग-अलग चीजें लिखी हुई हैं.

एक पोस्टर में लिखा है कि भाकपा माओवादियों के तमाम वीर शहीदों को शत-शत नमन. वहीं दूसरे पोस्ट में विश्व के सर्वहारा क्रांति के महान नेता मार्क्स, एंगेल्स, लेनिन और स्वालिन माओ को लाल सलाम लिखा है.

अन्य पोस्टरों में हर प्रकार के संशोधनवाद मुर्दाबाद, मौजूदा फासीवादी स्वेच्छाचारी व्यवस्था को खत्म कर जनवादी व्यवस्था को लागू करो, भाकपा के संस्थापक, शिक्षक व मार्गदर्शक नेता चारु मजूमदार और कन्हाई चटर्जी को शत-शत लाल सलाम, विश्वभर के तमाम मार्क्सवादी, लेनिनवादी, माओवादी पार्टियों की एकता जिंदाबाद और इनकलाब जिंदाबाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद के नारे लिखे हुए हैं.

पोस्टर का किया जा रहा सत्यापन : बेरमो एसडीपीओ

ललपनिया मुख्य बाजार के अलग-अलग दुकानों में पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टर को हटा दिया गया और उसका सत्यापन किया जा रहा है. बता दें कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का 21 सितंबर को स्थापना दिवस है. एमसीसी और भाकपा माले पीपुल्स वार संगठन का 21 सितंबर 2004 को विलय हुआ था.

निमार्ण कार्य में लगी जेसीबी और चार ट्रैक्टर को नक्सलियों ने किया था आग के हवाले

गौरतलब है कि 6 माह पूर्व ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव में 7 अप्रैल देर रात नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को जला दिया था. लपनिया के अय्यर गांव में करीब पचास करोड़ की लागत से एक बड़ा पानी टंकी का निर्माण और क्षेत्र में पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है. इस कार्य को संपन्न कराने में लीला साव की मशीन लगी हुई थी.

जब हथियार बंद नक्सलियों का एक दस्ता लीला साव के घर पहुंचा तो उसके परिजनों को धमकी दी थी कि पानी टंकी का निर्माण कार्य बंद करो, नहीं तो बुरा परिणाम भुगतान पड़ेगा. वहीं घर के सामने खड़ी एक जेसीबी मशीन और चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया था. इधर एक बार फिर नक्सलियों के दस्ता ने ललपनिया बाजार में पोस्टर चिपका कर पुलिस को चुनौती दी है.

Samastipur Criminal Lallan Singh Encounter: बैंक लूट से हत्या तक… कौन...

Samastipur Criminal Lallan Singh Encounter: उत्तर प्रदेश STF को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार के समस्तीपुर ज़िले का रहने वाला कुख्यात अपराधी लल्लन...

Amrit Bharat Express: जयपुर से दरभंगा के बीच नई ट्रेन रवाना,...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खातीपुरा जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नई ट्रेन से बिहार और राजस्थान के बीच संपर्क मजबूत होगा।Amrit...

Ranchi International Yoga Day: पर सेवन स्टार्स अकादमी का भव्य आयोजन,...

रांची के सेवन स्टार्स अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश...