JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने दोनों कक्षाओं के विशेष परीक्षा परिणाम घोषित किए। रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जैक की ओर से जारी परिणाम में 9वीं और 11वीं दोनों कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। हालांकि, दोनों कक्षाओं में छात्राओं की तुलना में छात्रों का सफलता प्रतिशत अधिक रहा है।

JAC 9th Special Exam Result: 92.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

कक्षा 9वीं की विशेष परीक्षा में कुल 4441 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार इनमें 92.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। 9वीं की विशेष परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं की तुलना में बेहतर रहा। परीक्षा में 93.38 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि 91.07 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की। इस तरह 9वीं की विशेष परीक्षा में शामिल अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली है।

JAC 11th Special Exam Result: 90.86 प्रतिशत सफल

कक्षा 11वीं की विशेष परीक्षा में कुल 2088 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 90.86 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 11वीं के परिणाम में भी छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा। जारी आंकड़ों के मुताबिक 91.12 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जबकि 88.81 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

दोनों कक्षाओं में छात्रों का रिजल्ट प्रतिशत अधिक

जैक की 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा के परिणाम में एक समान स्थिति देखने को मिली। दोनों कक्षाओं में छात्रों का सफलता प्रतिशत छात्राओं से अधिक रहा। 9वीं में छात्रों और छात्राओं के सफलता प्रतिशत में अंतर रहा, वहीं 11वीं में भी छात्रों का प्रदर्शन छात्राओं से आगे रहा। जैक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 9वीं में 93.38 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 91.07 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं। इसी तरह 11वीं में 91.12 प्रतिशत छात्र और 88.81 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं।

JAC Result 2026: वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

विशेष परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को जैक की वेबसाइट पर जाकर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं। विशेष परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब सफल विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क! बोकारो में ED की दबिश, 4 जगहों पर तलाशी

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...