‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी जरूरी’

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस किया। महिला मोर्चा की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐसा अधिनियम है जो तीन दशक से लंबित था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभ काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी जरूरी है। पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था।

नेताओं ने आगे कहा कि लोकसभा में अब अधिक महिला प्रतिनिधि होंगी। महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में कदम है। विपक्षियों को ये पच नहीं रहा है। 2008 से ये लंबित था। नरेंद्र मोदी ने इसे लाया और लागू किया। बता दें कि मंगलवार को नई लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था। आज लोकसभा में उसपर बहस हो रही है। साथ ही गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल के मामले पर सदन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा एवं कड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण भी भाजपा के लिए जुमलेबाजी ही साबित होगी। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता सुषमा साहू ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा के सरकार में रहते हुए ही नीतीश कुमार ने 50 फीसदी का आरक्षण दिया था। जब वह जुमलेबाजी नहीं हुई तब अब ललन सिंह इस तरीके के बयान को देकर जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...

रसूलपुर ग्राम पंचायत बना महिला नेतृत्व का अनुपम मॉडल

Patna: बिहार के रोहतास जिले की रसूलपुर ग्राम पंचायत ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण प्रशासन और सतत विकास के क्षेत्र में एक बेहतरीन मिसाल कायम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img