फारबिसगंज में मैसेंजर ऑफ पीस के पोस्टर लगाकर दिया गया शांति का संदेश

फारबिसगंज (अररिया) : बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड अररिया के तत्वाधान में +2 ली अकादमी के खेल मैदान में अवस्थित अनुमंडल मुख्यालय फारबिसगंज के परिसर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और मैसेंजर ऑफ पीस के पोस्टर लगाकर शांति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद के द्वारा किया गया।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के बारे में स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि विश्व संस्था स्काउट आंदोलन के द्वारा विश्व में शांति फैलाने के लिए मैसेंजर और पीस के नाम से 2010 ईस्वी में एक प्रोजेक्ट चलाया गया। जिसके अंतर्गत पूरे विश्व में लोगों के अंदर सद्भावना व अपनात्व की भावना जागृत करते हुए शांति फैलाना एवं स्काउट गाइड के द्वारा किए गए सेवा कार्यों को पूरे विश्व स्तर पर फैलाना और विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाना है।

उन्होंने बताया गया कि मैसेंजर ऑफ पीस का राज्य समन्वयक बैजनाथ प्रसाद जिला संगठन, अररिया को सत्र 2010 ईस्वी में बनाया गया। उनके कार्यक्रम को देखते हुए एशिया प्रशांत क्षेत्र के द्वारा उन्हें स्टार सम्मान से 2014 ईस्वी में सम्मानित किया गया था। आज भी वे अररिया जिला में शांति कायम करने के क्षेत्र में एवं समाज में एक सुंदर समाज और व्यवस्थित समाज बनाने में हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सेवा के कार्यों में लगातार अपना प्रदर्शन स्काउट गाइड के साथ करते आ रहे हैं। विश्व शांति दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट गाइड को सम्मानित भी किया गया। साथ में या पैगाम दिया गया कि विश्व को एक सुंदर और समृद्धि शांतिपूर्ण विश्व बनाना है।

https://22scope.com/mbit-engineering-college-located-in-farbisganj-auctioned/

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...